द फॉलोअप डेस्क
रांची से एक अनोखा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू के वीर कुंवर सिंह चौक के पास रहने वाले महावीर हीरो के साथ मुर्गा खरीदने के नाम पर 95 हजार ही ठगी हुई है। वो भी केवल मुर्गा के नाम पर ठगी हुई है। दरअसल,महावीर ने ऑनलाइन मुर्गा बुक किया था। इसके बाद वह ठगी के शिकार हो गए। गलत खाते में पैसे जाने के नाम पर उनसे ठगों का भारी रकम का भुगतान करवा लिया। मामले को लेकर महावीर ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने थाने में बताया कि पैसे दिए 3 दिन हो गए हैं अभी तक उसे मुर्गा का पार्सल नहीं मिला है।

ऑनलाइन बुकिंग कर 500 रुपए पहले जमा कराए
अपने लिखित शिकायत में महावीर ने बताया कि 13 दिसंबर को उसने अपने पड़ोसी अनिल उरांव से मुर्गा मंगवाने के लिए नंबर मांगा था। उसने ऑनलाइन मुर्गा की बुकिंग कराई और 500 जमा कर दिए। पार्सल पहुंचने का मैसेज भी आया। थोड़ी देर बार एक फोन आया जिसमें कहा गया कि जल्दी पार्सल लेने के लिए 1960 रुपए का भुगतान कर दें। महावीर ने पैसे भेज दिए। इसके बाद फिर एक फोन आया जिसमें कहा गया कि पैसा दूसरे खाते में जाने की बात कही गई और फिर से 1907 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ऐसे करते-करते उनके साथ 95 हजार की ठगी हुई है।

पैसे वापस करने के लिए मांगे 18 हजार
महावीर ने पुलिस को बताया कि है कि पैसा देने के 3 दिन बाद तक पार्सल नहीं आया। इसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत करने के लिए पहुंचा। इसी बीच ठग लगातार पैसा वापस करने का झांसा देकर 18 हजार रुपए की और मांग कर रहे हैं। एक महिला ने फोन कर महावीर से ये सारी बातें कही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महावीर मूल रूप से खुंटी का रहने वाला है।